14 ग्राम पंचायत अधिकारियों को जन प्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति
में वितरित किया गया नियुक्ति पत्र
मीरजापुर 05 दिसम्बर 2024- उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती के माध्यम से पंचायती राज विभाग, उ0प्र0 जनपद-मीरजापुर के चयनित कुल 22 ग्राम पंचायत अधिकारियों में से 14 को विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां सुचिस्मिता मौर्या, छानबे रिंकी कोल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के द्वारा जिला पंचायत सभागार में चयनित आशीष यादव, जय प्रकाश पटेल, रजनीश कुमार सिंह, अजय पटेल, आकाश कुमार शर्मा, आशी दूबे, प्रीती सिंह, दीक्षा शुक्ला, पूजा पटेल, महेन्द्र कुमार माली, उदय राज सिंह, संदीप कुमार, साजन कुमार विद्यार्थी एवं दिनेश कुमार को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों को बुके देकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। जनप्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी ने चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को बधाई व शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आप सभी पूरी मेहनत व लगन के साथ कार्य करते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहें।