
मीरजापुर ,
सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज अकादमी में नर्सरी के बच्चों ने ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के अंतर्गत पैराशूट गेम खेलते हुए उत्साह व आनंद का अनोखा मिश्रण प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे पैराशूट के साथ आयोजित यह गतिविधि बच्चों के लिए मनोरंजक होने के साथ-साथ सीखने का माध्यम भी बनी।
खेल के दौरान बच्चों ने बारी-बारी से भाग लिया और खेल शिक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए सक्रिय रूप से सहभागिता की। पैराशूट को ऊपर-नीचे उठाने और विभिन्न गतिविधियों ने बच्चों की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ ही हाथ-आंख समन्वय को भी बेहतर किया।
इस सामूहिक खेल ने बच्चों में टीमवर्क, सहयोग और सामाजिक बातचीत को भी प्रोत्साहित किया। रंगीन पैराशूट की संवेदी उत्तेजना ने पूरे वातावरण को और भी अधिक जीवंत बना दिया, जिससे बच्चों के लिए यह दिन मनोरंजन और सीख से परिपूर्ण रहा।















