फर्स्टक्राय इंटेलिटोट्स प्रीस्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

फर्स्टक्राय इंटेलिटोट्स प्रीस्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, अभिभावकों संग बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

मिर्जापुर। बथुआ तिराहा स्थित फर्स्टक्राय इंटेलिटोट्स प्रीस्कूल (FirstCry Intellitots Preschool) में दिनांक 27 फरवरी 2026 को वार्षिक उत्सव बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया, जहां रंगारंग प्रस्तुतियों और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर मिर्जापुर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, यातायात निरीक्षक गायत्री यादव, विद्यालय की डायरेक्टर श्रुति केसरी सहित जनपद के कई विशिष्ट जन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वार्षिक उत्सव की सबसे खास बात यह रही कि छात्र-छात्राओं के साथ उनकी माताओं ने भी मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। नन्हे बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक झलकियों ने सभी का दिल जीत लिया। शिक्षिकाओं ने भी मंच से अपने विचार साझा किए और विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण उत्साह से भर उठा।

विद्यालय की डायरेक्टर श्रुति केसरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि फर्स्टक्राय इंटेलिटोट्स प्रीस्कूल निरंतर विश्वस्तरीय गुणवत्ता के साथ शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय प्रांगण को अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है, जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और भी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पूरे कैंपस में विशेष सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं तथा अत्यंत प्रशिक्षित अध्यापिकाओं की निगरानी में बच्चों को सुरक्षित वातावरण दिया जाता है। प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और बच्चों के सुरक्षित आगमन-प्रस्थान की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

विद्यालय परिसर में बड़े एवं सुरक्षित खेल मैदान की भी सुविधा उपलब्ध है, जहां बच्चे खेल-कूद के माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास कर सकें। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और बच्चों के आत्मविश्वास की खुले दिल से सराहना की।

फर्स्टक्राय इंटेलिटोट्स प्रीस्कूल की विशेषताओं में क्रिएटिव एक्टिविटीज, इंटरएक्टिव लर्निंग, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन, होम-लाइक वातावरण और लचीली टाइमिंग्स शामिल हैं, जो इसे अभिभावकों की पहली पसंद बना रही हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय प्रबंधन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

अधिक जानकारी एवं प्रवेश संबंधी संपर्क के लिए विद्यालय प्रशासन से मोबाइल नंबर 7307321577 पर संपर्क किया जा सकता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें