25 मई को कलेक्ट्रेट में होगी 139 ईसीसीई एजुकेटर व 35 तकनीकी अनुदेशकों की काउंसलिंग

25 मई को कलेक्ट्रेट में होगी 139 ईसीसीई एजुकेटर व 35 तकनीकी अनुदेशकों की काउंसलिंग

मिर्जापुर। जनपद में 139 ईसीसीई एजुकेटर एवं 35 तकनीकी अनुदेशकों की नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 25 मई 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को प्रातः 10 बजे अपने मूल अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर सत्यापन कराना होगा।

बीएसए ने बताया कि सेवायोजन पोर्टल पर ईसीसीई एजुकेटर के 139 पदों के लिए 1563 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं तकनीकी अनुदेशक पदों के लिए इंजीनियरिंग एवं वर्कशॉप के 9 पदों पर 508 आवेदन, एनर्जी एंड इन्वायरमेंट ट्रेड के 9 पदों पर 682 आवेदन, कृषि एवं बागवानी के 8 पदों पर 593 आवेदन तथा होम एंड हेल्थ ट्रेड के 9 पदों पर 560 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों का शासनादेश के अनुसार 18 मई 2026 को समिति के समक्ष रैंडमाइजेशन कराया गया।

काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को सभी शैक्षिक एवं अनुभव संबंधी मूल प्रमाणपत्र, एक सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति, दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो तथा वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

बीएसए ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और उच्चतम शैक्षिक मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न पड़ने की अपील की है। यदि कोई व्यक्ति चयन के नाम पर भ्रमित करने या लाभ दिलाने का दावा करता है, तो तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें।

संबंधित जानकारी के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर के मोबाइल नंबर 9453004195 तथा जिला समन्वयक निर्माण के मोबाइल नंबर 9956069042 पर संपर्क किया जा सकता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें