मीरजापुर पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास

त्योहारों और विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए मीरजापुर पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास

मीरजापुर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपात एवं विषम परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण एवं बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में आयोजित इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने किया।

पूर्वाभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बलवाइयों, अराजक तत्वों तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही शस्त्रों एवं उपकरणों की क्रियाशीलता की जांच करते हुए दंगों की स्थिति में अपनाई जाने वाली रणनीतियों का अभ्यास कराया गया।

मॉक ड्रिल में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी तथा रिक्रूट आरक्षी शामिल रहे। अधिकारियों ने उपस्थित पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आगामी त्योहारों के दौरान सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें