ड्रोन कैमरों से हुई निगरानी, बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट

ड्रोन कैमरों से हुई निगरानी, बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट

मिर्जापुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मीरजापुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में मंगलवार को कोतवाली शहर क्षेत्र के रामबाग, कुरैश नगर और तरकापुर इलाके में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई।

पुलिस द्वारा ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

इसके साथ ही सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक खबरें फैलाने तथा वर्चुअली माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें