हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मीरजापुर में जुटेंगे जिलेभर के पत्रकार

हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह में डिजिटल मीडिया की भूमिका पर होगी संगोष्ठी

मिर्जापुर। पत्रकारों का मान्यता प्राप्त जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी (जे डब्लू एस)से संबद्ध डिजिटल मीडिया प्रेस क्लब, मीरजापुर की ओर से 29 मई 2026 को हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम जीडी बिनानी पीजी कॉलेज सभागार, सरदार पटेल चौक (बिनानी चौराहा) में सायं 6:30 बजे आयोजित होगा। समारोह में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और डिजिटल मीडिया की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम की थीम “पत्रकारिता के बदलते स्वरूप में डिजिटल मीडिया की भूमिका” रखी गई है। आयोजकों के अनुसार पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के साथ समाज का सजग प्रहरी और हितचिंतक होता है। पत्रकारिता समाज को नई दिशा देने, जनहित के मुद्दों को उठाने तथा सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का कार्य करती है।

समारोह में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों, शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता ने दो सौ वर्षों की यात्रा में कई बदलाव देखे हैं और डिजिटल माध्यमों ने सूचना प्रसारण की गति को नई पहचान दी है। कार्यक्रम संयोजक सपनेश पटेल, संरक्षक अश्वनी सिंह, सचिव प्रवीण सिंह, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार बिन्द तथा मीडिया प्रभारी श्रीप्रकाश पाण्डेय सहित संस्था के पदाधिकारी समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें