
मीरजापुर के नगर अभियंता विपिन कुमार मिश्रा का महोबा तबादला
मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर में पीडब्ल्यू विभाग के नगर अभियंता विपिन कुमार मिश्रा का तबादला नगर पालिका परिषद महोबा कर दिया गया है। शासन स्तर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत उन्हें नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विपिन कुमार मिश्रा नगर पालिका परिषद मीरजापुर में विभिन्न विकास कार्यों और निर्माण परियोजनाओं की निगरानी से जुड़े रहे हैं। उनके स्थानांतरण की सूचना मिलने के बाद विभागीय कर्मचारियों एवं नगर पालिका से जुड़े लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, उनके स्थान पर नए नगर अभियंता की तैनाती को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल विभागीय स्तर पर कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।














