
धुंधी कटरा के कपड़ा शोरूम में भीषण आग, एक घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू
मीरजापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के धुंधी कटरा स्थित एक पुराने कपड़ा शोरूम में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि हिमालय सोनी की कपड़े की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते लपटों ने पूरे प्रतिष्ठान को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग की भयावहता के सामने उसके प्रयास नाकाफी नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। इस दौरान फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों का पानी भी समाप्त हो गया।
आग लगने से दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान के बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौके पर भारी भीड़ जुट गई है तथा प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक अंब्रेला वस्त्रालय के मालिक और विजय जैन के बीच जमीन विवाद का भी मामला कुछ वर्षों से चल रहा था।
दुकान मालिक पीड़ित अरुण शांतुवाला ने बताया कि भाई बुधवार की रात 8:00 बजे दुकान बंद कर घर गया था। सुबह परिवार में एक व्यक्ति की मौत होने के कारण सब लोग मिट्टी में गए थे, जहां पड़ोसियों ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी














