
*एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल द्वारा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 21 यूनिट रक्तदान*
चुनार, मिर्जापुर।
एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, चुनार एवं एपेक्स कंपोनेंट ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), डगमगपुर के सहयोग से मानवता संरक्षण हेतु रक्तदान अभियान 2026 के अंतर्गत एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 21 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान हुआ।
शिविर का शुभारंभ इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), डगमगपुर के कोऑर्डिनेटर एवं सेफ्टी इंचार्ज श्री सौरभ सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल के प्रबंधक श्री नवीन सिंह, मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश, नर्सिंग स्टाफ, ब्लड बैंक टीम एवं इमरजेंसी टेक्नीशियन उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), डगमगपुर के 21 कर्मचारियों एवं रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदाताओं ने समाज में मानवता, सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक संदेश भी दिया।
एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि, “रक्तदान केवल किसी की जान बचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रसेवा की सच्ची मिसाल है। नियमित रक्तदान उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एवं IOCL डगमगपुर की टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया गया।











