
युवती से दुष्कर्म व फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
मीरजापुर। थाना जिगना पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने तथा उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने के आरोप में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मामले में बीएनएस की धारा 69 तथा आईटी एक्ट की धारा 66E के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक 23 मई 2026 को एक युवती ने थाना जिगना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी फोटो एवं वीडियो वायरल कर दी। तहरीर के आधार पर थाना जिगना में मुकदमा अपराध संख्या 111/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसी क्रम में शुक्रवार को उप निरीक्षक चन्द्र शेखर प्रसाद एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त नागेन्द्र कुमार निवासी बिहसड़ा खुर्द, थाना जिगना को गिरफ्तार कर लिया।















