बिनानी कॉलेज में नगर के पहले वाटर एटीएम का उद्घाटन, 4500 छात्रों को मिलेगा लाभ

बिनानी कॉलेज में नगर के पहले वाटर एटीएम का उद्घाटन, 4500 छात्रों को मिलेगा लाभ

मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने भीषण गर्मी के बीच छात्र-छात्राओं को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिनानी कॉलेज परिसर में नगर के पहले वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। इस पहल से कॉलेज में अध्ययनरत लगभग साढ़े चार हजार विद्यार्थियों को प्रतिदिन स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा।

उद्घाटन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बिनानी कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक सिंह ने कॉलेज में वाटर कूलर की आवश्यकता से अवगत कराया था। विद्यार्थियों की जरूरत को देखते हुए कुंभ मेले से प्राप्त नगर के पहले वाटर एटीएम को कॉलेज परिसर में स्थापित कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुविधा दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

नपाध्यक्ष ने बताया कि नगरवासियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए विंध्याचल, रोडवेज बस स्टेशन और कचहरी परिसर जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी शीघ्र ही वाटर एटीएम स्थापित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में प्रो. राजकुमार शर्मा, प्रो. ओमप्रकाश पांडेय, प्रो. अत्री, अवर अभियंता दीपक सिंह पटेल, विजय शंकर प्रजापति, नामित सभासद वीरेंद्र मौर्य, विनोद पांडेय, देवेंद्र सिंह तथा रुद्रेश सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें