फतहा गंगा घाट पर स्नान के दौरान दो किशोर डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

फतहा गंगा घाट पर स्नान के दौरान दो किशोर डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित फतहा गंगा घाट पर रविवार शाम गंगा स्नान के दौरान दो स्थानीय 16 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और खोजबीन शुरू की गई।

गैबी घाट के गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद डूबे किशोरों की तलाश शुरू की। अभियान के दौरान एक किशोर का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे किशोर की तलाश देर शाम तक जारी रही।

रेस्क्यू अभियान में गोताखोर सूरज निषाद, रामबाबू निषाद, डब्लू निषाद, तौलन निषाद तथा नाविक रामबाबू चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गोताखोरों और नाविकों के संयुक्त प्रयास से एक मृतक को फतहा घाट के समीप गंगा नदी से बाहर निकाला गया।

घटना के बाद घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रशासन द्वारा दूसरे किशोर की तलाश के लिए खोज अभियान लगातार जारी रखा गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

उपरोक्त मामले में मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि
आज दिनांक 15.06.2026 को समय करीब 15:30 बजे थाना को0शहर क्षेत्रांतर्गत फतहाँ घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान 02 बालक 1.आरूष पुत्र फिरोज निवासी अर्जुनपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-17 वर्ष व 2.नैतिक पुत्र राकेश निवासी प्रतापनगर मेट्रो सब्जी मण्डी, नई दिल्ली उम्र करीब-14 वर्ष डूब गये, जोकि अर्जुनपुर में शादी में आये थे। सूचना पर थाना को0शहर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय गोताखोर/नाविकों की मदद से डूबे हुए दोनों बालकों की तलाश प्रारम्भ करायी गयी। एसडीआरएफ एवं स्थानीय गोताखोर/नाविकों की मदद से दोनों बालकों में से आरूष पुत्र फिरोज निवासी अर्जुनपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-17 वर्ष का शव फतहाँ घाट से बरामद कर लिया गया है तथा दूसरे की तलाश जारी है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें