
220 केवी नटवा उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य, कल एक घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
मीरजापुर, 6 जुलाई। विद्युत वितरण खंड-मीरजापुर ने नगर के उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 7 जुलाई को 220 केवी नटवा विद्युत उपकेंद्र पर प्रस्तावित अनुरक्षण कार्य के चलते 33 केवी लालडिग्गी, 33 केवी विंध्याचल तथा 33 केवी जंगीरोड फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक बाधित रहेगी।

अधिशासी अभियंता आर.के. यादव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अनुरक्षण कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों में एक घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को देखते हुए पानी सहित अन्य आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। साथ ही अनुरक्षण कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा भी की गई है।











