आकाश इंस्टीट्यूट मिर्जापुर के छात्रों ने NEET-UG 2026 में लहराया परचम

मिर्जापुर। NEET (UG) 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आकाश इंस्टीट्यूट, मिर्जापुर में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

संस्थान की डायरेक्टर कंचन तिवारी ने बताया कि इस वर्ष भी आकाश इंस्टीट्यूट, मिर्जापुर के विद्यार्थियों ने NEET (UG) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।


सफल छात्रों में क्षितिज गुप्ता, सौम्या अग्रहरी, आशिफ खान, दिव्यांशी पटेल, ऋषिभा गौड़, प्रियंका मौर्य, मृणाल सोनकर एवं अभिषेक किशोर सहित अनेक विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में भी संस्थान NEET एवं JEE परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।

संस्थान की ओर से बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर आकाश इंस्टीट्यूट ने NEET 2026 परीक्षा में शीर्ष 10 में AIR-1, AIR-3, AIR-7 और AIR-8 सहित शीर्ष 100 में 41 से अधिक छात्रों को सफलता दिलाकर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को एक बार फिर सिद्ध किया है।

कार्यक्रम के दौरान एकेडमिक हेड दीपक कुमार, ब्रांच मैनेजर राहुल तिवारी सहित संस्थान के शिक्षक एवं प्रबंधकीय सदस्य उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें