26 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

वारंटी भी दबोचा गया
थाना लालगंज पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर रजुली पासी निवासी घमहापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
26 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत 26 व्यक्तियों का चालान किया। यह कार्रवाई कोतवाली शहर, विंध्याचल, कोतवाली देहात, पड़री, हलिया, संतनगर, चुनार, अदलहाट और जमालपुर थाना क्षेत्रों में की गई।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों, वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें