संयुक्त कृषि निदेशक पर उत्पीड़न के आरोप, कर्मचारियों का प्रदर्शन

संयुक्त कृषि निदेशक पर उत्पीड़न के आरोप, कर्मचारियों का प्रदर्शन

मिर्जापुर। संयुक्त कृषि निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) दीपक चौधरी के विरुद्ध सोमवार को कृषि विभाग के कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। कर्मचारियों ने उप निदेशक कृषि कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए संयुक्त कृषि निदेशक पर मानसिक उत्पीड़न, अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा कर्मचारियों के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप था कि संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा लगातार अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है, जिससे कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। महिला कर्मचारियों द्वारा भी धरना प्रदर्शन किया गया ।

उत्पीड़न से परेशान कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही कृषि निदेशक को शिकायती पत्र भेजकर संयुक्त कृषि निदेशक के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखने के लिए बाध्य होंगे।
उपरोक्त प्रकरण पर संयुक्त निदेशक कृषि के पक्ष को जानने का प्रयास किया गया मगर उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें