
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार
मिर्जापुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा हिंदू देवी-देवताओं और एक जाति विशेष को चिह्नित करते हुए अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी की जा रही थी। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए चिल्ह पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, वीडियो के संबंध में थाना चिल्ह में मु0अ0सं0-184/2026, धारा 196 व 302 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने घटना से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन पुत्र रामवृक्ष तथा महेंद्र पुत्र खुटई, निवासी अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी पखवैया, थाना चिल्ह, जनपद मीरजापुर के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।















