मिर्जापुर में एक घंटे की मूसलाधार बारिश से नालियां हुईं ओवरफ्लो, सड़कों पर भरा पानी

मिर्जापुर में एक घंटे की मूसलाधार बारिश से नालियां हुईं ओवरफ्लो, सड़कों पर भरा पानी

मिर्जापुर। गुरुवार दोपहर करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई इलाकों में कुछ समय के लिए नालियों से पानी का बहाव तक रुक गया। बारिश की तीव्रता कम होने के बाद ही नालियों का पानी दोबारा तेजी से बहना शुरू हुआ।

लगातार तेज बारिश के चलते शहर के कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक हुई तेज बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ।

बारिश के दौरान स्थानीय लोगों ने मौसम संबंधी पूर्व चेतावनी को लेकर भी सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि जब इतनी तेज बारिश हुई, उस समय मोबाइल फोन पर किसी तरह की चेतावनी या सूचना नहीं मिली। लोगों के मुताबिक, जिन मौकों पर मोबाइल पर तेज बारिश का अलर्ट आया, कई बार उस स्तर की बारिश देखने को नहीं मिली। ऐसे में लोगों ने मौसम संबंधी अलर्ट को लेकर अधिक सटीक और स्थानीय स्तर की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।

तेज बारिश के बाद शहर में जलनिकासी व्यवस्था और मौसम पूर्वानुमान की सटीकता एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक बरसात जारी है मूसलाधार तो नहीं लेकिन झमाझम हो रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें