UPPSC TGT वाणिज्य में दिव्यांशी का फाइनल चयन, मिर्जापुर की बेटी ने हासिल की बड़ी कामयाबी

सफलता पर परिजनों ने दी बधाई, अभ्यर्थी ने परीक्षा व्यवस्था और नई शिक्षा नीति की सराहना की

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज की ओर से आयोजित सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) मुख्य परीक्षा-2025 (वाणिज्य विषय) में मीरजापुर की दिव्यांशी मौर्य ने सफलता हासिल की है। मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची में नाम आने पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने दिव्यांशी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लोक सेवा आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में कुल 30,619 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 887 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा में वाणिज्य विषय की पुरुष शाखा की 35 रिक्तियों के सापेक्ष 35 तथा महिला शाखा की 23 रिक्तियों के सापेक्ष 23 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है।

दिव्यांशी मौर्य ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत को दिया। उन्होंने परीक्षा के दौरान अपनाई गई साफ-सुथरी और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष माहौल में अभ्यर्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिलता है।

दिव्यांशी के पिता रणजीत मौर्य एवं उनकी माता अनीता मौर्या ने भी नई शिक्षा नीति की भी सराहना की। दिव्यांशी का कहना है कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उनके कौशल, व्यावहारिक ज्ञान और समग्र विकास पर जोर देती है। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के बदलाव विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उपयोगी साबित होंगे।

दिव्यांशी की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने कहा कि उसने लक्ष्य को लेकर लगातार मेहनत की और उसकी मेहनत का परिणाम सामने आया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें