हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत

हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत

मीरजापुर। मीरजापुर-प्रयागराज हाईवे पर विंध्याचल क्षेत्र में वृद्धाश्रम के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

हादसे में चिकान टोला, विंध्याचल निवासी भारत पाल (35), पुत्र स्व. भरोसे पाल गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं दीनू पाल (45), पुत्र लालजी पाल को गंभीर हालत में बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार कार और उसके चालक की तलाश में जुटी है। हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें