प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयुष्मान लाभार्थियों को फल एवं मिष्ठान वितरित

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयुष्मान लाभार्थियों को फल एवं मिष्ठान वितरित

मीरजापुर। भारत रत्न सरदार पटेल हॉस्पिटल में देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मरीजों को फल एवं मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे मरीजों का हालचाल भी जाना गया।

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक मीरजापुर-सोनभद्र के चेयरमैन डॉ. जगदीश सिंह पटेल ने मरीजों को फल एवं मिष्ठान वितरित किया। उन्होंने आयुष्मान योजना के माध्यम से उपचार का लाभ ले रहे मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें