बी-पैक्स लाहौरा समिति का हुआ उद्घाटन, किसानों को वितरित किया गया केसीसी ऋण

बी-पैक्स लाहौरा समिति का हुआ उद्घाटन, किसानों को वितरित किया गया केसीसी ऋण

मिर्जापुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर की चुनार शाखा के अंतर्गत नवगठित बी-पैक्स लाहौरा समिति का उद्घाटन शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल ने किया।

उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित कुमार पांडेय, बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजकुमार यादव, शाखा प्रबंधक अजय सिंह, एडीओ, समिति के अध्यक्ष एवं संचालकगण तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर किसानों को सहकारी व्यवस्था के माध्यम से केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के तहत ऋण का वितरण भी किया गया। नवगठित बी-पैक्स समिति के माध्यम से किसानों को सहकारी बैंकिंग एवं कृषि ऋण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें