श्री वामन जी महाराज का जन्मोत्सव 23 सितंबर को, शाम छह बजे होगी आरती

श्री वामन जी महाराज का जन्मोत्सव 23 सितंबर को, शाम छह बजे होगी आरती

मीरजापुर। भगवान श्री विष्णु के दिव्य अवतार एवं धर्म-मर्यादा के स्वरूप श्री वामन जी महाराज का पावन जन्मोत्सव बुधवार, 23 सितंबर को वामन जी मंदिर, पक्का घाट में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष आयोजन किए जाएंगे, जिसमें श्रद्धालुओं से परिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ शामिल होने का आह्वान किया गया है।

शाम छह बजे होगी आरती
जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत शाम छह बजे भगवान श्री वामन जी महाराज की आरती की जाएगी। इसके पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। आयोजकों के अनुसार इस अवसर पर भगवान वामन जी महाराज का मनोहक श्रृंगार एवं दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। भक्तजन भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी श्रद्धा एवं प्रेम प्रभु के श्रीचरणों में अर्पित करेंगे।

श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जन्मोत्सव में सहभागिता करने की अपील की है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजमोहन शर्मा तथा कार्यक्रम सह-प्रभारी हनुमान दास उमर ने कहा कि प्रभु की कृपा एवं आशीर्वाद से आयोजित इस पावन उत्सव में शामिल होकर श्रद्धालु सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति से जन्मोत्सव की शोभा और बढ़ेगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें