पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दौलत सिंह का निधन

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी 73 वर्षीय दौलत सिंह का निधन

मीरजापुर। मीरजापुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे दौलत सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

परिजनों के अनुसार, दौलत सिंह की अंतिम यात्रा बुधवार को प्रातः 11 बजे उनके निज निवास नियामतपुर कला से रैपूरिया नारायणपुर घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

शोकाकुल परिजनों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। शोक व्यक्त करने वालों में डॉ. प्रीतम सिंह और डॉ. महातिम सिंह शामिल हैं।बताते चले कि कुछ दिनों से वह फेफड़े में संक्रमण के चलते वाराणसी अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती थे ।जब दौलत सिंह चुनाव मैदान में थे तो पल्लवी पटेल ने इनका प्रचार मिर्जापुर में आ के किया था।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें