3 अक्टूबर से शुरू होगा आरक्षी भर्ती का पीईटी, डीआईजी ने लिया तैयारियों का जायजा

3 अक्टूबर से शुरू होगा आरक्षी भर्ती का पीईटी, डीआईजी ने लिया तैयारियों का जायजा

पीईटी स्थल का डीआईजी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा

मीरजापुर। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत आगामी 3 से 8 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) की तैयारियों को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर पूनम ने रविवार को 39वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित पीईटी स्थल एवं ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अभ्यर्थियों के आवागमन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीईटी निर्धारित मानकों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराया जाए तथा अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

डीआईजी ने ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। साथ ही सुरक्षा एवं चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें