
नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, तेंदू पत्ता समेत दो पकड़े
मीरजापुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चुनार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अहरौरा पुलिस ने पिकअप वाहन में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 50 झाल तेंदू पत्ता के साथ दो लोगों को पकड़ा।
चुनार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में 13 फरवरी 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 26 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया।
अहरौरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 50 झाल तेंदू पत्ता बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई ग्राम मानिकपुर स्थित वनस्थली स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास की गई। दोनों आरोपी बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले बताए गए हैं।
इस मामले में थाना अहरौरा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। वहीं, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विंध्याचल और जिगना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत चालान की कार्रवाई की है।














