
भरत मिलाप के दौरान बसनही बाजार में यातायात बंद, पुरानी बजाजी-पक्के घाट मार्ग पर घंटों लगा रहा जाम
मीरजापुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में भैया दूज के अवसर पर निकलने वाले भरत मिलाप के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। बसनही बाजार में भरत मिलाप का जुलूस निकलने के कारण इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। इसके चलते पुरानी बजाजी और पक्के घाट मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।
जाम में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। त्योहार के दौरान यातायात का मार्ग परिवर्तन किए जाने के बावजूद वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर की यातायात व्यवस्था चरमराती नजर आई।













