मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मलिन बस्ती में फल वितरण, जरूरतमंदों के बीच पहुंचे रिजवान अहमद

**मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मलिन बस्ती में फल वितरण, जरूरतमंदों के बीच पहुंचे रिजवान अहमद**

**मीरजापुर।** समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव रिजवान अहमद ने सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए मलिन बस्ती में जरूरतमंद और गरीब परिवारों के बीच फल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और नेताजी के विचारों एवं समाजवादी मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर रिजवान अहमद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय और सर्वसमाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनकी जयंती पर जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद और सम्मान पहुंचाना है। ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से नेताजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें