समाचारकृषि को मिले उद्योग का दर्जा पल्लवी पटेल-MIRZAPUR

कृषि को मिले उद्योग का दर्जा पल्लवी पटेल-MIRZAPUR

*मड़िहान*
अपनादल के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कलवारी के रामलीला में गुरुवार को आयोजित किसान सम्मलेन की सभा में मंच के माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस दिन किसानों को उद्योग का दर्जा मिल जायेगा उसी दिन देश फिर से सोने की चिड़िया बन जायेगी।सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का किसान संघर्ष कर रहा है।सरकार किसानों की पूजी में सेंध लगा रही है।किसान आज धीरे धीरे मजदूर की श्रेणी में आ रहा है।ऋण मोचन योजना में किसानों को तीन श्रेणी में बॉट दिया गया।ऋण माफी के नाम पर किसानों को सपना दिखाया गया।समय से खाद बीज किसानों को नही मिलता।अपनी उपज का समर्थन मूल्य नही मिल पाता।व्यापारी व बिचौलिए मालामाल हो रहे हैं।पानी के अभाव में खरीफ की फसलें अधिकतर सुख गयी है।मिर्ज़ापुर जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार किसानो की हितैसी है तो स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे।देश की पहिचान भारत वर्ष के किसानों के नाम पर जाना जाता है।किसानो के नाम पर नीतियां लागु होती है लाभ उन तक नही पहुँचता।पेट्रोल डीजल की महँगाई का मार किसान इसलिए झेल रहा है कि उनके उपज का दाम बढ़कर नही मिलता।डीजल पेट्रोल का दाम बढ़ते ही घरेलू उपयोग के सामान समेत ट्रांसपोर्ट के रेट रातो रात बढ़ जायेगी।बीमा का लाभ किसानो को नहीं कंपनियों को मिलती है।किसान के चहरे पर मुस्कान सरकार की बर्तमान नीतियों से नही आने वाली है।आठ सितंबर को रायबरेली से किसान महासम्मेलन का प्रारंभ किया था।सोलह जनपदों का दौर करते हुए प्रथम चरण का समापन कलवारी मे हुआ।
राष्ट्रीय प्रवक्ता आरबी सिंह पटेल,प्रो0गंगाराम यादव जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पटेल,सरोज पटेल,आशीष पटेल,सुरेश पटेल,सीडी सिंहआदि लोग मौजूद रहे।
संचालन संतराम पटेल ने किया।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं