एपेक्स ट्रस्ट नर्सिंग कॉलेज, चुनार में द्वितीय बी.एससी. नर्सिंग बैच का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न*

*एपेक्स ट्रस्ट नर्सिंग कॉलेज, चुनार में द्वितीय बी.एससी. नर्सिंग बैच का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न*

चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट नर्सिंग कॉलेज (मेंटर इंस्टीट्यूट), चुनार में एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के संरक्षता में नर्सिंग प्रधानाचार्य प्रो. गोपी एस.एस. के नेतृत्व में बी.एससी. नर्सिंग के द्वितीय बैच का भव्य एवं ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संजय गुप्ता, एचओडी एवं प्रोफेसर, मनोचिकित्सा विभाग, आईएमएस, बीएचयू, विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. पी.जे. राणा, एसोसिएट प्रोफेसर, नर्सिंग विभाग, आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी, एपेक्स निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल, डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री एवं नर्सिंग प्रधानाचार्य प्रो. गोपी एस.एस. द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने स्नातक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक पवित्र दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान, कौशल एवं सेवा-भाव के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया तथा उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने सभी स्नातकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दीक्षांत समारोह केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि उनके जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि यह अवसर पूरे संस्थान एवं नर्सिंग समुदाय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से उत्कृष्ट सेवा, नैतिक मूल्यों एवं मानवीय संवेदनाओं के साथ अपने पेशे का निर्वहन करने का आह्वान किया।
एपेक्स निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल ने कहा कि एक कुशल नर्स किसी भी स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवनभर सीखते रहने, अनुशासन, करुणा और सेवा-भाव को अपनी सबसे बड़ी पहचान बनाने का संदेश दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में सफल स्नातकों को उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के सभी फैकल्टी सदस्य, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नर्सिंग ट्यूटर निकिता गुप्ता ने किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें