छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, बच्चों के चेहरों पर दिखा उत्साह

छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, बच्चों के चेहरों पर दिखा उत्साह

ग्रीष्मावकाश के बाद फिर गुलजार हुआ डैफोडिल्स स्कूल, उत्साह से लौटे बच्चे
मिर्जापुर, 1 जुलाई। लगभग डेढ़ माह के ग्रीष्मावकाश के बाद बुधवार को नगर स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल पुनः खुल गया। विद्यालय परिसर एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल, किलकारियों और मुस्कुराहट से गुलजार हो उठा। नए उत्साह और उमंग के साथ विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का शिक्षकों ने तिलक लगाकर एवं रिबन काटकर स्वागत किया।
विद्यालय में पहले दिन विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन तथा नए शैक्षणिक सत्र के लक्ष्यों के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद विभिन्न रोचक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पहले दिन को यादगार बनाया।
अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों ने अपने मित्रों से मुलाकात कर छुट्टियों के अनुभव साझा किए। किसी ने ननिहाल में बिताए समय की बातें बताईं तो किसी ने नई किताबों और कॉपियों को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया।
विद्यालय की निर्देशिका अपराजिता सिंह ने कहा कि बच्चों के बिना विद्यालय सूना-सूना लगता था। उनकी वापसी से एक बार फिर परिसर में रौनक लौट आई है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, बिजली तथा एसी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त कर ली गई थीं।
कक्षा आठ की छात्रा मरियम दिलशाद ने कहा कि छुट्टियों में आनंद तो आया, लेकिन दोस्तों और पढ़ाई की बहुत याद आती रही। स्कूल दोबारा खुलने पर सभी से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें