मीरजापुर में 128 मुकदमों से संबंधित 1745 लीटर अवैध शराब नष्ट

मीरजापुर में 128 मुकदमों से संबंधित 1745 लीटर अवैध शराब नष्ट

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली शहर परिसर में कराया गया शराब का विनष्टीकरण

मीरजापुर। जनपद में माल निस्तारण अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस ने 1745 लीटर अवैध शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। न्यायालय के आदेश के बाद आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 128 मुकदमों से संबंधित बरामद शराब को नष्ट किया गया।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में माल निस्तारण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को कोतवाली शहर परिसर में वर्ष 2017 से 2026 के बीच आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कुल 128 मुकदमों से संबंधित बरामद अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया।

न्यायालय द्वारा विनष्टीकरण का आदेश दिए जाने के बाद गठित टीम की उपस्थिति में यह कार्रवाई संपन्न हुई। इस दौरान नायब तहसीलदार सदर नगीना सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम मीरजापुर राजेश और थानाध्यक्ष कोतवाली शहर दयाशंकर ओझा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस के अनुसार न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बरामद शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें