
जमालपुर में चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरा व नकदी बरामद
मीरजापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी गया सीसीटीवी कैमरा, पैन कार्ड, पर्स और 2310 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय एवं जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बहुआर निवासी चन्दन तिवारी पुत्र प्रेमनाथ तिवारी ने 10 अक्टूबर 2026 को जमालपुर थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध घर का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरा और अन्य सामान चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मु0अ0सं0-176/2026 के तहत धारा 305(ए) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चोरी की घटना के खुलासे और बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में 31 अक्टूबर को उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी डबक, पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुन्ना सोनकर पुत्र लल्लू सोनकर निवासी ग्राम गौरही, थाना अदलहाट, मीरजापुर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक सीसीटीवी कैमरा, एक पैन कार्ड, पर्स और 2310 रुपये नकद बरामद किए गए।
शांति व्यवस्था में 17 व्यक्तियों का चालान
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत 17 व्यक्तियों का चालान किया।
थानावार कार्रवाई में विन्ध्याचल पुलिस ने चार, चिल्ह पुलिस ने चार, लालगंज पुलिस ने तीन, अदलहाट पुलिस ने दो तथा अहरौरा पुलिस ने चार व्यक्तियों का चालान किया।















