विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए रास्ता साफ, 36 गांवों के काश्तकार चार गुना मुआवजे पर राजी

“विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए रास्ता साफ, 36 गांवों के काश्तकार चार गुना मुआवजे पर राजी”

विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस-वे के लिए क्रय कमेटी की बैठक, चार गुना सर्किल रेट पर मुआवजे को काश्तकारों की सहमति

मीरजापुर। विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर बुधवार को तहसील चुनार के सभा कक्ष में क्रय कमेटी की बैठक हुई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एक्सप्रेस-वे से प्रभावित चुनार तहसील के 36 गांवों के काश्तकारों से मुआवजा दर निर्धारण को लेकर वार्ता की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने काश्तकारों को बताया कि अधिग्रहित भूमि का मुआवजा सर्किल रेट का चार गुना दिया जाएगा। भूमि की प्रकृति के अनुसार मुआवजा निर्धारित करने के साथ ही भूमि पर स्थित संरचनाओं एवं भवनों का भी नियमानुसार मूल्यांकन किया जाएगा।

अधिकारियों ने काश्तकारों को मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया और प्रस्तावित दर की जानकारी दी। वार्ता के बाद प्रभावित काश्तकारों ने चार गुना सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिए जाने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह, तहसीलदार चुनार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड-2, अधिशासी अभियंता चुनार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें