
एपेक्स ट्रस्ट नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी एवं फेयरवेल समारोह आयोजित*
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट नर्सिंग कॉलेज एवं एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ (पैरामेडिकल साइंसेज) में नवागंतुक स्वागत समारोह-2026 एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बी.एससी. नर्सिंग के 7वें बैच, जी.एन.एम. के 2वें बैच, पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग के 2वें बैच तथा डी.ए.ओ.टी.टी. के 6वें बैच के विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। वहीं डी.ओ.टी. के 4वें बैच के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंकिता पटेल, निदेशिका एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ, एपेक्स ट्रस्ट इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल, डॉ. पूजा सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, एपेक्स आयुर्वेद हॉस्पिटल डॉ. निलेश दुबे, शल्य तंत्र विशेषज्ञ, योगाचार्य इन्द्रसेन भारत, ट्रस्ट नर्सिंग व पैरामेडिकल प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. गोपी एस.एस., तथा एनएबीएच समन्वयक विनोद वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान, अनुशासन एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
समारोह में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा विदाई लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके अनुभवों को साझा किया गया।
“नवागंतुक – चिकित्सा शिक्षा की नई लहर” थीम पर आयोजित समारोह नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत और वरिष्ठ विद्यार्थियों के लिए भावुक विदाई का यादगार अवसर बना।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. साहिल लाल जॉर्ज द्वारा किया गया। समारोह में संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।















