मिर्जापुर में आर्टिफिशियल ज्वेलरी का नया ठिकाना, दूर-दूर से पहुंच रहे ग्राहक

मिर्जापुर में आर्टिफिशियल ज्वेलरी का भव्य शोरूम बना आकर्षण का केंद्र, डिज़ाइन और वैरायटी की भरमार

मिर्जापुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पक्के घाट रोड, पुरानी बजाजी में आर्टिफिशियल ज्वेलरी का एक भव्य शोरूम इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। एसबीआई एटीएम के ठीक बगल में स्थित इस शोरूम में आधुनिक डिज़ाइन, बेहतरीन क्वालिटी और आकर्षक वैरायटी के कारण बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं।

शोरूम में महिलाओं और युवतियों के लिए हर अवसर के अनुरूप आर्टिफिशियल ज्वेलरी की शानदार रेंज उपलब्ध है। यहां शादी-विवाह, पार्टी, त्योहार और दैनिक उपयोग के लिए लेटेस्ट डिज़ाइन की नेकलेस सेट, झुमके, चूड़ियां, मांगटीका, पायल सहित कई तरह की ज्वेलरी उपलब्ध कराई गई है। खास बात यह है कि यहां पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइनों का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है।

ग्राहकों का कहना है कि शोरूम में उपलब्ध ज्वेलरी की क्वालिटी और डिज़ाइन बड़े शहरों के शोरूम जैसी हैं, जबकि कीमतें किफायती रखी गई हैं। यही कारण है कि मिर्जापुर शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग यहां खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।

दुकान संचालकों का कहना है कि ग्राहकों की पसंद और बदलते फैशन को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर नई वैरायटी शोरूम में उपलब्ध कराई जाती है, ताकि हर ग्राहक को अपनी पसंद का डिजाइन आसानी से मिल सके। शानदार कलेक्शन, आकर्षक डिज़ाइन और बेहतर गुणवत्ता के कारण यह शोरूम मिर्जापुर में आर्टिफिशियल ज्वेलरी के प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से पहचान बना रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें