
जिला सहकारी बैंक के वातानुकूलित सभागार का उद्घाटन, 41वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक सम्पन्न
मिर्जापुर। जिला सहकारी बैंक लि० मिर्जापुर के नवनिर्मित वातानुकूलित सभागार का उद्घाटन रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) सोहन लाल श्रीमाली ने किया। कार्यक्रम में बैंक सभापति डॉ. जगदीश प्रसाद सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह, उपसभापति विपुल सिंह सहित बैंक प्रबंध समिति के सदस्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन के पश्चात जिला सहकारी बैंक लि० मिर्जापुर की 41वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक बैंक सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि सोहन लाल श्रीमाली ने बैंक की वर्ष 2024-25 की वार्षिक विवरणिका का विमोचन किया।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, अपना दल के जिलाध्यक्ष राम लोटन सिंह, प्रबंध समिति के सदस्य सुरेंद्र बहादुर सिंह, शिव मणि सिंह, बल्देव सिंह, अलोपी चंद, अवधेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, हरि शंकर सिंह, दिनेश सिंह, श्रीमती जय सिंह सहित सहकारिता विभाग के संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक विंध्याचल मंडल, उपायुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता मिर्जापुर, मिर्जापुर क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष रामधनी सिंह, बैंक के सचिव/सीईओ राजकुमार यादव, उपमहाप्रबंधक मंजूषा तथा बैंक के कर्मचारी उपस्थित रहे।















