
राइज नेशन डेवलपमेंट पार्टी के स्थापना दिवस पर शर्बत वितरण
मिर्जापुर। राइज नेशन डेवलपमेंट पार्टी के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को कतित, विंध्याचल क्षेत्र में शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राहगीरों व स्थानीय लोगों को शर्बत वितरित कर पार्टी पदाधिकारियों ने सेवा कार्य किया।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि बीते एक वर्ष में संगठन द्वारा समाज हित में कई कार्य किए गए हैं। गरीब व असहाय लोगों की मदद, साड़ी वितरण सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का कार्य किया गया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह एवं राष्ट्रीय संयोजक एजाज अहमद ने कहा कि संगठन आगे भी समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या सिंह ने कहा कि वह सामाजिक कार्यों को इसी प्रकार आगे बढ़ाती रहेंगी।
कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक दीपक मालवीय, प्रदेश उपाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अबरार अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त किए।















