
मिर्जापुर में एपेक्स हॉस्पिटल की सीएमई, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
मिर्जापुर। Apex Super Speciality Hospital and PGI की ओर से मिर्जापुर स्थित कोणार्क ग्रैंड होटल में “स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति – नवीनतम तकनीकें : बेहतर परिणाम” विषय पर सतत चिकित्सीय शिक्षा कार्यक्रम (सीएमई) का आयोजन किया गया। आईएमए, आईडीए एवं नीमा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा समुदाय को आधुनिक तकनीकों एवं उन्नत उपचार पद्धतियों की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह, चेयरमैन एपेक्स हॉस्पिटल एवं डॉ. स्वरूप पटेल, निदेशक के नेतृत्व में किया गया। इसमें क्षेत्र के अनेक चिकित्सकों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों ने सहभागिता की।
वैज्ञानिक सत्र के दौरान कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता पटेल ने कैंसर उपचार में इम्यूनोथेरेपी एवं अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीकों पर प्रकाश डाला। स्पाइन सर्जन डॉ. अमन वर्मा ने दूरबीन विधि से स्पाइन एवं जोड़ प्रत्यारोपण रोबोटिक सर्जरी की आधुनिक तकनीकों और उससे जुड़ी जटिलताओं की जानकारी दी। यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. पुनीत कुमार ने लेजर तकनीक द्वारा ब्लडलेस प्रोस्टेट एवं स्टोन सर्जरी के बारे में जानकारी साझा की, जबकि कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अकदस मुमताज़ ने ईसीजी के आधारभूत सिद्धांतों पर व्यावहारिक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित चिकित्सकों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर आईएमए मीरजापुर के अध्यक्ष डॉ. एच. पी. सिंह, सचिव डॉ. एस. एन. पाठक, नीमा सचिव डॉ. मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार मौर्य, आईडीए अध्यक्ष डॉ. पियूष कुमार जैन, सचिव डॉ. राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।
पीआर हेड संजीव शर्मा ने बताया कि एपेक्स हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा तकनीकों एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।















