20 लाख की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक व तीन मोबाइल भी बरामद

20 लाख की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक व तीन मोबाइल भी बरामद

मिर्जापुर। अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कटरा कोतवाली पुलिस ने 110.08 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, 6820 रुपये नकद तथा हेरोइन पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की पन्नी भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में कटरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लोहदी रोड चोरवाबारी के पास कार्रवाई की। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार जय प्रकाश मौर्या (25) निवासी चोरवाबारी, थाना कटरा को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 110.08 ग्राम हेरोइन, 6820 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और प्लास्टिक की पन्नी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कटरा में मुकदमा संख्या 183/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया। वहीं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या यूपी 63 एएफ 3772 को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई उपनिरीक्षक महेन्द्र पटेल व उनकी टीम ने की।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें