
विकास भवन के कक्ष संख्या-42 में स्थानांतरित हुआ सहायक निबंधक फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स कार्यालय
मिर्जापुर। सहायक निबंधक, फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स, विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर का कार्यालय अब विकास भवन के कक्ष संख्या-42 में संचालित किया जा रहा है। विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी देते हुए आमजन को सूचित किया गया है कि कार्यालय के स्थान परिवर्तन के बाद सभी संबंधित कार्य नए पते पर संपादित किए जाएंगे।
विभाग के अनुसार सोसाइटी पंजीकरण, सोसाइटी नवीनीकरण, फर्म पंजीकरण तथा अन्य संबंधित सेवाएं अब विकास भवन स्थित कार्यालय से उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारियों ने नागरिकों, संस्था संचालकों एवं फर्म प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि अपने कार्यों के लिए विकास भवन के कक्ष संख्या-42 में स्थित कार्यालय से संपर्क करें। इससे संबंधित सभी प्रशासनिक एवं पंजीकरण संबंधी कार्य पूर्ववत संचालित होते रहेंगे।














