
एड्स जागरूकता के लिए 30 जुलाई को होगी 5 किमी ‘रेड रन’ मैराथन, युवाओं से भागीदारी की अपील
मिर्जापुर, 18 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति, लखनऊ के निर्देश पर जनपद मिर्जापुर में एड्स के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 5 किलोमीटर की ‘रेड रन’ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
मैराथन 30 जुलाई 2026 को प्रातः 7:00 बजे पीएसी गेट बरौधा से शुरू होगी। प्रतिभागी आरटीओ कार्यालय होते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित फुटबॉल स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां दो चक्कर लगाने के बाद दौड़ का समापन होगा।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर भी मिलेगा।

दिशा के मंडल प्रभारी डॉ. अमित चौहान ने बताया कि 17 से 25 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक युवा निर्धारित ऑनलाइन लिंक पर पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से इस जागरूकता अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।















