13 गंभीर मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर वारंटी लालगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा

13 गंभीर मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर वारंटी लालगंज पुलिस के हत्थे चढ़ामिर्जापुर में शातिर हिस्ट्रीशीटर वारंटी गिरफ्तार, लालगंज पुलिस ने भेजा जेल
मिर्जापुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालगंज थाना पुलिस ने एक शातिर, सजायाफ्ता और हिस्ट्रीशीटर वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, एनडीपीएस एक्ट, अवैध हथियार और चोरी सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर वांछित, वारंटी, इनामी और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को उपनिरीक्षक काशी सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सलीम पुत्र कलीम, निवासी बसही कला, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर भी है और उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2003 से 2018 तक डकैती, लूट, हत्या के प्रयास, चोरी, अवैध हथियार रखने, एनडीपीएस एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में कुल 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें