12 घंटे में 38 वांछित, वारंटी व अन्य अभियुक्त गिरफ्तार

12 घंटे में 38 वांछित, वारंटी व अन्य अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 38 वांछित, वारंटी व अन्य अभियुक्त गिरफ्तार

एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपदभर में चला विशेष अभियान, अहरौरा से सबसे अधिक 9 वांछित गिरफ्तार

मिर्जापुर, 26 जुलाई। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए 12 घंटे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 38 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 12 वारंटी, 10 वांछित तथा 16 अन्य अभियुक्त शामिल हैं।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अपराध की रोकथाम तथा वांछित, वारंटी, पुरस्कार घोषित और अन्य अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना था।

थानावार कार्रवाई में कोतवाली शहर से 1 वारंटी, कोतवाली कटरा से 2 अन्य, विंध्याचल से 7 अन्य, कोतवाली देहात से 1 वारंटी व 1 वांछित, कछवां से 1 अन्य, पड़री से 5 वारंटी व 1 अन्य, जिगना से 3 वारंटी, ड्रमण्डगंज से 1 अन्य, संतनगर से 1 अन्य, चुनार से 1 अन्य, अदलहाट से 1 वारंटी व 2 अन्य, जमालपुर से 1 वारंटी तथा अहरौरा से 9 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें