मिर्जापुर पुलिस ने 8 शोहदों को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन मजनू: मिर्जापुर पुलिस ने 8 शोहदों को किया गिरफ्तार, महिला सुरक्षा अभियान के तहत कार्रवाई

मिर्जापुर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत मिर्जापुर पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन मजनू चलाकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 8 शोहदों को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर महिला विद्यालयों, कॉलेजों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास एंटी रोमियो (मिशन शक्ति) टीमों ने विशेष अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा सभी क्षेत्राधिकारीगण ने किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में आनंद कुमार निवासी देवरी उत्तर (थाना लालगंज), संजय कोल निवासी बरहुला (थाना हलिया), समीर चौधरी निवासी अमदहा (थाना अदलहाट), संदीप विश्वकर्मा निवासी धोबही (थाना अदलहाट), राजकपूर बिंद निवासी अख्तियारपुर केवटावीर (थाना कछवां), विशाल निवासी सागर सेमर (थाना पड़री), सहवान अंसारी निवासी सहरसा बनकी (थाना संतनगर) तथा अर्जुन कुमार निवासी सबरी चुंगी भैसहिया टोला (थाना कोतवाली कटरा) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे तथा सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक एवं मनचले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें