
53वीं अंतर वाहिनी पीएसी शूटिंग प्रतियोगिता में जवानों ने दिखाया निशानेबाजी का दम, चुनार फायरिंग बट पर तीसरे दिन हुए मुकाबले
मिर्जापुर। 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर में सेनानायक नैपाल सिंह के निर्देशन में आयोजित 53वीं अंतर वाहिनी पीएसी राइफल, पिस्तौल शूटिंग एवं आर्म्स एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को चुनार फायरिंग बट पर शूटिंग प्रतियोगिता का तीसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 10 टीमों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी निशानेबाजी, दक्षता और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। 16 गज, 25 गज और 50 गज पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में सीडीआर चंद्रशेखर दुबे (20वीं वाहिनी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 30 गज पिस्टल शूटिंग में पीसी दिवाकर राय प्रथम रहे। 300 गज स्नैप शूटिंग में आरक्षी सुरेंद्र सिंह (37वीं वाहिनी) तथा 300 गज प्रोन शूटिंग में आरक्षी शनि कुमार (20वीं वाहिनी) ने प्रथम स्थान हासिल किया।
300 गज स्नैप प्रतियोगिता में आरक्षी किशन यादव तथा 300 गज प्रोन प्रतियोगिता में आरक्षी प्रभाकर (20वीं वाहिनी) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 300 गज प्रोन में सीआर संजय कुमार (39वीं वाहिनी) तथा 25 गज पिस्टल शूटिंग में पीसी सुनील कुमार (39वीं वाहिनी) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर उप सेनानायक देवेंद्र सिंह, सहायक सेनानायक उस्मान, सहायक शिविरपाल राहुल सिंह, पीसी महेंद्र नाथ, पीसी संजीव यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का समापन 28 जुलाई को विभिन्न स्पर्धाओं के साथ किया जाएगा।















