सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल, राजगढ़ थाने का मुख्य आरक्षी निलंबित

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल, राजगढ़ थाने का मुख्य आरक्षी निलंबित

मीरजापुर। थाना राजगढ़ में तैनात एक पुलिसकर्मी की ऑडियो क्लिप शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ से जांच कराई गई।

प्राथमिक जांच में मुख्य आरक्षी रणजीत सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।

पुलिस विभाग का कहना है कि मामले की विभागीय जांच नियमानुसार जारी रहेगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें