
दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति के सभापति बने एमएलसी विनीत सिंह— मिर्जापुर-सोनभद्र क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य
विनीत सिंह को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। वर्ष 2026-27 के लिए गठित विभिन्न समितियों में उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। वे अब प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े मामलों और
राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा से संबंधित विषयों पर कार्य करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।















