
समाजवादी पार्टी ने अशोक यादव को बनाया मीरजापुर का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

मीरजापुर, 16 सितंबर। समाजवादी पार्टी ने मीरजापुर जिला संगठन में बदलाव करते हुए सिविल लाइन निवासी अशोक यादव को पार्टी का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामित किया है।
समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी 16 सितंबर 2026 के कार्यालय-ज्ञाप के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से अशोक यादव को समाजवादी पार्टी, मीरजापुर का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामित किया गया है।
जारी पत्र में इसकी प्रतिलिपि प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष, अशोक यादव तथा पूर्व जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी को भी भेजी गई है। पत्र पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव गंगाराम के हस्ताक्षर हैं।















